Sarkari Naukri 2026 : नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बड़ा मौका है. वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईआर-सीएसआईओ) ने सुरक्षा अधिकारी सहित विभिन्न कई पदों पर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. सीएसआईआर-सीएसआईओ (CSIR-CSIO) की ओर से जारी रिक्तियों में सुरक्षा अधिकारी (ग्रुप-बी) का 1, रिसेप्शनिस्ट (ग्रुप-बी) का 1 और ड्राइवर (ग्रुप-सी) के 4 पद शामिल हैं.
Sachin Tendulkar-निर्मला सीतारमण के नाम पर साइबर ठगी, भिलाई के रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 45 लाख रुपए
कब तक कर सकते हैं अप्लाई
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 सितंबर निश्चित की गई है. ऐसे में इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सीएसआईआर-सीएसआईओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं.
क्या चाहिए योग्यता
सुरक्षा अधिकारी
सुरक्षा अधिकारी पद के लिए सुरक्षा के क्षेत्र में कम से कम 10 वर्ष के अनुभव वाले पूर्व-सैनिक जेसीओ (सूबेदार या उससे ऊंचे पद के) या अन्य पैरामिलिट्री फोर्स में उसी स्तर के पद पर काम करने वाले लोग आवेदन करने सकते हैं.
शॉर्ट सर्विस कमीशंड ऑफिसर्स
वहीं, शॉर्ट सर्विस कमीशंड ऑफिसर्स और सीआरपीएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी आदि में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर काम करने वाले (जिनका पुराना पे-स्केल 8,000 से 13,500 रुपए था) लोगों के लिए 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है और पैरामिलिट्री फोर्स के इंस्पेक्टरों के लिए 10 वर्ष का अनुभव जरूरी है.
रिसेप्शनिस्ट
रिसेप्शनिस्ट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी सरकारी/स्वायत्त निकाय/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर दो वर्ष के संबंधित अनुभव के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
ड्राइवर
ड्राइवर पोस्ट के लिए एलएमवी और एचएमवी के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस, मोटर मैकेनिज्म की व्यावहारिक जानकारी (गाड़ी की छोटी-मोटी खराबी ठीक करने में सक्षम), मोटर कार चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव और 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है.
क्या चाहिए उम्र
आवेदकों की अधिकतम आयु सुरक्षा अधिकारी पद के लिए 35 वर्ष, रिसेप्शनिस्ट के लिए 28 वर्ष और ड्राइवर के लिए 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना अप्लाई करने के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कैसे होगा सिलेक्शन
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग, शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 19,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी.
ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत
कैसे करें पेमेंट
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 590 रुपए तय किया गया है. वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम और महिला श्रेणियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.



