नई दिल्ली: संसद भवन लाइब्रेरी बिल्डिंग में मंगलवार को हुई एनडीए की मंगल मिलन बैठक में अलग ही नजारा देखने को मिला. पीएम मोदी की अगुवाई में वहां मौजूद सभी सांसदों ने तिरंगा लहराया. गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत तमाम नेता तिरंगा लहराते नजर आए. इस दौरान वहां वंदे मातरम् के नारे लगाए गए. पूरा हॉल देशभक्ति से सराबोर दिखाई दे रहा था. बता दें कि देशभर में दस से सत्रह अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है. इस दौरान मंगल मिलन बैठक में भी अनोखा नजारा देखने को मिला.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, BJP President Nitin Nabin and other NDA leaders wave Tiranga during NDA's weekly parliamentary party meeting 'Mangal Milan' at PLB Building. pic.twitter.com/4VCKT43DsH
— ANI (@ANI) August 11, 2026
मंगल मिलन बैठक में वंदे मातरम् की गूंज
बता दें कि हर मंगलवार को एनडीए सांसदों की मंगल मिलन बैठक होती है. 15 अगस्त से पहले आखिरी मंगलवार को हुई बैठक में सभी सांसदों ने एक साथ तिरंगा लहराया और ंवदे मातरम् के नारे लगाए.इस दौरान पूरे परिसर में वंदे मातरम् की गूंज सुनाई दे रही थी. सभी सांसदों का देशभक्ति का ये जज्बा देखते ही बन रहा था.
16 अगस्त से बंद होगी गुलाबी टिकट! मुफ्त बस सफर के लिए अब जरूरी होगा Pink Saheli Card
सभी सांसदों ने लहराया तरंगा
इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई पीएम मोदी कर रहे थे. उसके साथ आगे वाली लाइन में अमित शाह और गितिन गडकरी, नितिन नबीन, जेपी नड्डा, रामदास आठवले समेत अन्य सांसद खड़े हुए थे. सभी सांसद मातरम्, वंदे मातरम् के नारे लगा रहे थे.



