BOB Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विभिन्न विभागों में 206 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां डिजिटल बैंकिंग, सूचना सुरक्षा, फैसिलिटी मैनेजमेंट, सुरक्षा, डेटा मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट अकाउंट्स जैसे विभागों में की जाएंगी। इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कॉमर्स आदि विषयों में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार, साथ ही CA/ICWA जैसी पेशेवर योग्यता वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कोरबा में छात्राओं का हंगामा: कस्तूरबा गांधी हॉस्टल अधीक्षिका पर गंभीर आरोप, नेशनल हाईवे किया जाम
कौन कर सकता है आवेदन?
| पद | जरूरी योग्यता | अनुभव |
|---|
| मैनेजर (डिजिटल प्रोडक्ट) | IT/कंप्यूटर साइंस/ईसीई में बीई/बीटेक | 3 वर्ष |
| सीनियर मैनेजर (डिजिटल प्रोडक्ट) | बीई/बीटेक या एमसीए | 6 वर्ष |
| प्रोडक्ट मैनेजर (डिजिटल लेंडिंग) | किसी भी विषय में ग्रेजुएशन | 3 वर्ष |
| टेक्निकल ऑफिसर (सिविल) | सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | 2 वर्ष |
| टेक्निकल मैनेजर (सिविल) | सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | 4 वर्ष |
| सीनियर टेक्निकल मैनेजर (सिविल) | सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | 7 वर्ष |
| टेक्निकल ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | 2 वर्ष |
| टेक्निकल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | 4 वर्ष |
| सीनियर टेक्निकल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | 7 वर्ष |
| मैनेजर (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी) | बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी+ संबंधित सर्टिफिकेट | 3 वर्ष |
| सीनियर मैनेजर (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी) | बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी+ संबंधित सर्टिफिकेट | 6 वर्ष |
| मैनेजर (सिक्योरिटी) | किसी भी विषय में ग्रेजुएशन | 5 वर्ष (रक्षा/पुलिस/अर्धसैनिक बल) |
| चीफ मैनेजर (डेटा साइंटिस्ट) | इंजीनियरिंग/डेटा साइंस/आईटी में डिग्री | 10 वर्ष |
| सीनियर मैनेजर (डेटा साइंटिस्ट) | इंजीनियरिंग/डेटा साइंस/आईटी में डिग्री | 6 वर्ष |
| सीनियर मैनेजर (डेटा प्रोफाइलिंग) | आईटी/सीएस में डिग्री | 6 वर्ष |
| सीनियर मैनेजर (डेटा क्वालिटी एनालिस्ट) | कंप्यूटर साइंस/डेटा साइंस/गणित आदि में डिग्री | 6 वर्ष |
| सीनियर मैनेजर (BI & Dashboard Development) | बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी | 6 वर्ष |
| मैनेजर (टैक्सेशन/अकाउंट्स) | सीए/आईसीडब्ल्यूए | 2 वर्ष |
| सीनियर मैनेजर (टैक्सेशन/अकाउंट्स) | सीए/आईसीडब्ल्यूए | 5 वर्ष |
| चीफ मैनेजर (इन्वेस्टर रिलेशंस) | अर्थशास्त्र/कॉमर्स में ग्रेजुएशन | 8 वर्ष |