Patwari Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत 200 पटवारी पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती समूह-2 उप-समूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
देखें रिक्तियां
| दिव्यांग श्रेणी | रिक्त पद |
|---|---|
| श्रवण बाधित (EH) | 94 |
| लोकोमोटर विकलांगता (LD) | 45 |
| बहुविकलांगता/ऑटिज्म/बौद्धिक विकलांगता (MD) | 61 |
| कुल | 200 |
योग्यता क्या होनी चाहिए?
- राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए और मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी (डोमिसाइल) होना जरूरी है।
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
- CPCT जरूरी: उम्मीदवार के पास हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता से संबंधित वैध CPCT स्कोर कार्ड होना चाहिए। यदि चयन के समय CPCT नहीं है, तो नियुक्ति के बाद 3 वर्ष के भीतर इसे पास करना होगा।
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र: उम्मीदवार के पास संबंधित श्रेणी का वैध दिव्यांग (PwD) प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- रोजगार कार्यालय पंजीकरण: उम्मीदवार का मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में लाइव पंजीकरण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की शर्तें
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह आयु सीमा मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी दिव्यांग उम्मीदवारों पर लागू होगी। सामान्यतः किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) उम्मीदवार | 500 |
| मध्य प्रदेश के SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग उम्मीदवार | 250 |
| लंबित रिक्तियों (सीधी भर्ती) के उम्मीदवार | कोई शुल्क नहीं |
| MP Online कियोस्क शुल्क | 60 अतिरिक्त |
| पंजीकृत नागरिक लॉगिन शुल्क | 20 अतिरिक्त |
मूसलाधार बारिश से उफान पर जल्लावागू नाला, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क
कैसे करें आवेदन?
- MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Group-2 Sub Group-4 Patwari Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी प्रोफाइल बनाएं या लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म की जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट करें।



