नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन IBPS की ओर से क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 01 अगस्त से IBPS Clerk Recruitment 2026 के पदों पर आवेदन कर सकेंगे। साथ ही क्लर्क के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए जल्द ही आवेदन कर सकेंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस परीक्षा के तहत चयनित किए गए उम्मीदवारों को 24,050 रुपये से लेकर 64,480 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का आयु-सीमा में छूट भी दी जाएदी।
शैक्षणिक योग्यता
क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
भारत में पहली बार कमाल! वंदे भारत ट्रेन से ढाई घंटे में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा धड़कता दिल
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।



