राजस्थान के टोंक जिले से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को दहला कर रख दिया है। जिले के मालपुरा इलाके में बारिश के पानी में बिजली का करंट दौड़ गया। ये करंट बिजली के पोल से पानी में फैला जिसकी चपेट में आने के कारण एक युवक की जान चली गई है। ये पूरा हादसा महावीर मार्ग बाजार इलाके में देखने को मिला। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मुर्दाघर में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की ‘लक्ष्मी योजना’ के लिए कब से होंगे आवेदन? जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, टोंक शहर के मुख्य बाजार महावीर मार्ग मे बड़ा हादसा घटित हो गया, जब बिजली के एक पोल से पानी में करंट प्रवाहित होने के कारण एक युवक उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही युवक अचेत होकर पास में भरे पानी में गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और युवक पानी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।आपको बता दें कि इसी साल मार्च महीने में टोंक जिले में ही 11 केवी लाइन ब्लास्ट के साथ टूटकर गिर गई थी। इसके बाद आधा दर्जन घरों में करंट दौड़ गया था। इस दौरान मासूम बच्ची को भी हाई वोल्टेज करंट का झटका लगा था।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: नदी-नाले उफान पर, CM साय ने सभी कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट
सीसीटीवी में कैद हुई घटना?
करंट लगने से मौत की इस घटना को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, युवक की शिनाख्त राहुल (पुत्र- रामसहाय वर्मा, निवासी- नवीन मंडी मालपुरा) के रूप में हुई है। युवक के मौत की ये दर्दनाक घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में युवक को करंट की चपेट में आकर गिरते हुए साफ देखा जा सकता है।






