कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि उनके बेटे और बहू पर भी जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
कोरबा: बाइक गुम होने का सदमा नहीं सह पाया युवक, 27 वर्षीय दीपक कंवर ने फांसी लगाकर दी जान
रात में घर में घुसकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, यह वारदात कोरबा जिले के इरफ क्षेत्र में हुई। देर रात अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए।






