जिला पंचायत सभापति उमा राजेन्द्र राठौर ने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित
जांजगीर चांपा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरीद में 23जुलाई, गुरुवार को राज्य शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 40 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर रहीं। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन और उच्च लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने घोषणा की कि विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जो विद्यार्थी जिला स्तर पर टॉप करेंगे, उन्हें अपनी ओर से ₹5,000 का प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उनकी इस घोषणा से छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती प्रीति राजकुमार धीरही, शाला विकास समिति के अध्यक्ष तिहारु राम यादव, रामसुख कश्यप, मिलन प्रसाद कश्यप, राधेश्याम यादव, प्राचार्य लखन हंसराज, फुलेश्वरी राज, शांति बंजारे, कामना वर्मा, नेहा शर्मा, रीता सिंह, अनिल शर्मा, मनोज देवांगन, सुशील कुमार अजय सहित विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा को जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया।






