VSSC Apprentice Vacancy 2026: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने प्रशिक्षु चयन अभियान 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती BE/BTech, होटल मैनेजमेंट, सामान्य स्नातक और इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर चुके उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत की जा रही है। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी, पात्रता और अन्य जरूरी निर्देश VSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में उपलब्ध हैं।
धान खरीदी घोटाले में बड़ा एक्शन: 40.96 लाख की अनियमितता के आरोपी समिति प्रभारी को पुलिस ने दबोचा
क्या है आवेदन की पात्रता?
VSSC अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों ने अप्रैल 2022 या उसके बाद अपनी डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया होना चाहिए। जो छात्र अभी अंतिम वर्ष में हैं, जिनका रिजल्ट आना बाकी है या जो वर्तमान में ME/MTech कर रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते। यदि डिग्री या मार्कशीट में CGPA और प्रतिशत दोनों दिए गए हैं, तो पात्रता के लिए इनमें से किसी एक मानदंड को पूरा करना पर्याप्त होगा।
किन उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति नहीं?
जो उम्मीदवार पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, वर्तमान में अप्रेंटिसशिप कर रहे हैं या जिनके पास अप्रेंटिस के रूप में एक वर्ष या उससे अधिक का अनुभव है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किए हुए पांच वर्ष से अधिक समय हो चुका है, उन्हें भी अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए नहीं चुना जाएगा।