RRB ALP 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2026 को लेकर उम्मीदवारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। 11,127 पदों के लिए देशभर से कुल 8,40,944 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आंकड़ों के मुताबिक, यह आवेदन संख्या 15 मई 2026 तक प्राप्त फॉर्म के आधार पर तैयार की गई है।
आंकड़ों से साफ है कि इस बार दक्षिण और मध्य भारत के रेलवे भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। सबसे ज्यादा आवेदन आरआरबी सिकंदराबाद में दर्ज किए गए हैं, जबकि सबसे कम आवेदन आरआरबी मुजफ्फरपुर में प्राप्त हुए हैं।
सबसे अधिक आवेदन पाने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड की बात करें तो आरआरबी सिकंदराबाद पहले स्थान पर है। यहां कुल 1,32,986 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर आरआरबी मुंबई रहा, जहां 1,24,895 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा। तीसरे स्थान पर आरआरबी रांची है, जहां 1,16,625 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
सबसे ज्यादा आवेदन वाले शीर्ष पांच आरआरबी इस प्रकार हैं:
| रेलवे भर्ती बोर्ड | कुल आवेदन |
|---|---|
| सिकंदराबाद | 1,32,986 |
| मुंबई | 1,24,895 |
| रांची | 1,16,625 |
| गुवाहाटी | 56,034 |
| अजमेर | 47,997 |
किस आरआरबी में सबसे कम फॉर्म भरे गए?
कुछ रेलवे भर्ती बोर्डों में आवेदन संख्या काफी कम रही। सबसे कम आवेदन आरआरबी मुजफ्फरपुर में आए, जहां केवल 2,120 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इसके बाद पटना में 6,508 और तिरुवनंतपुरम में 7,512 आवेदन दर्ज किए गए।
सबसे कम आवेदन वाले बोर्डों की सूची इस प्रकार है:
| रेलवे भर्ती बोर्ड | कुल आवेदन |
|---|---|
| मुजफ्फरपुर | 2,120 |
| पटना | 6,508 |
| तिरुवनंतपुरम | 7,512 |
| मालदा | 12,268 |
| अहमदाबाद | 14,135 |
सबसे अधिक किस श्रेणी के अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म?
श्रेणीवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक आवेदन अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग से प्राप्त हुए हैं।
- ओबीसी श्रेणी से कुल 3,90,337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
- इसके बाद अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से 2,13,101 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
- अनारक्षित (यूआर) वर्ग से 1,28,960 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
- अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से 84,006 आवेदन प्राप्त हुए।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से 23,540 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
आरआरबी भुवनेश्वर में यूआर वर्ग के सबसे ज्यादा 12,508 आवेदन आए, जबकि ओबीसी वर्ग में सबसे अधिक 74,253 आवेदन सिकंदराबाद से प्राप्त हुए। एससी वर्ग में मुंबई 34,533 आवेदनों के साथ सबसे आगे रहा, जबकि एसटी वर्ग में भी सबसे अधिक 11,770 आवेदन रांची में दर्ज किए गए।
Bitcoin पर पाकिस्तान में फतवा! मौलाना ने बताया ‘हराम’, जानें क्या हो सकता है उसका असर
| श्रेणी | आवेदन संख्या |
|---|---|
| यूआर | 1,28,960 |
| एससी | 2,13,101 |
| एसटी | 84,006 |
| ओबीसी | 3,90,337 |
| ईडब्ल्यूएस | 23,540 |



