कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेतार में जंगल से मशरूम तोड़ने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिच्छू के डंक से मौत होने की आशंका जताई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर, करतला निवासी नंदलाल मंझवार उम्र करीब 32 वर्ष अपनी पत्नी के साथ ससुराल ग्राम खेतार आया हुआ था। मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे बारिश थमने के बाद पति-पत्नी जंगल में मशरूम तोड़ने गए थे। जंगल में मशरूम तोड़ते समय नंदलाल को कुछ काटने का अहसास हुआ। उसने तुरंत पत्नी को बताया कि उसे बिच्छू ने काट लिया है। इसके बाद दोनों घबराकर तुरंत घर वापस लौटे और परिजनों को पूरी घटना बताई।
अब WhatsApp पर मिलेगा B-1, खसरा और ऋण पुस्तिका! CM साय के बड़े निर्देश, जमीन से जुड़े काम होंगे आसान






