कोरबा : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महामंत्री पर किए गए हमले की घटना को लेकर बालको नगर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बाप बेटे हैं। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में पुलिस ने पहले ही अपराध दर्ज कर लिया था घटना के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश की गई। आज इन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।भुलसीडीह गांव में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर कुछ लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया। इनसें 60 हजार रुपए लूट लिए गए।
कोरबा : खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर
पीडि़त को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कपिलेश्वर धीरज बुधवार देर रात निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। पीडि़त का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी कार में तोड$फोड़ की और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान 60 हजार रुपये नकद भी ले लिए गए। कपिलेश्वर धीरज का कहना है कि उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में बाहरी मजदूरों के बीच गांजा व अन्य नशीले पदार्थों की कथित सप्लाई का विरोध किया था। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। बालको नगर पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में रजगामार के रहने वाले अरुण रात्रे,लक्ष्मी रात्रे, गोरेलाल टंडन, संदीप महिलांगे और अनिल चौहान को गिरफ्तार किया गया है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए थे।इससे पहले 15 जून को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रज्जाक अली और उसके दो सहयोगियों ने लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर मलकू नगर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर को जान से मारने की कोशिश की थी। हिस्ट्रीशीटर रज्जाक अली और उसके सहयोगी हमलावरों को बीएनएस की कई धाराओं में गिरफ्तार कर जिला जेल में रखा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने उसके पिछले जरायम रिकार्ड को रिओपन करते हुए उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने का प्रस्ताव जिला दण्डाधिकारी को भेजा है। इसके अलावा जिलाबदर की कार्यवाही का प्रस्ताव भी है।






