Welcome To The Jungle Collection Day 6: अहमद खान के डायरेक्शन में बनी हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अक्षय कुमार की नई मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है. रिलीज होने के बाद ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाएं हुआ है. फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म में अक्षय कुमार का कॉमेडी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. शुरुआत में तो फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला लेकिन 6वें दिन इसकी रफ्तार कमजोर पड़ती नजर आ रही है.
फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने शुरुआती दिनों की बंपर कमाई के बाद अब वर्किंग डेज यानी कामकाजी दिनों में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. बॉक्स ऑफिस पर अब ये फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. हालांकि धीमी रफ्तार होने के बाद भी फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. ये ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन चुकी है, जिससे मेकर्स खुश हैं.
6वें दिन की कमाई
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की नई रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन यानी बुधवार को भारत में लगभग 6 करोड़ रुपये की कमाई की. इस कमाई के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटस नेट कलेक्शन अब 87.50 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है. इस रिपोर्ट को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है 7 वें दिन फिल्म 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन
पहले दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग के साथ अपना ऑफिशियल सफर शुरू किया. शनिवार को फिल्म ने 20.10 करोड़ रुपये और रविवार को शानदार 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इसका अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन है.






