IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को बेल्फर्ट मे खेला गया है. इस मैच में भारतीय टीम को आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए 34 रनों से हार दिया. इस हार को देखकर सभी हैरान थे. यह किसी भी फॉर्मेट में आयरलैंड की भारत के खिलाफ सर्वकालिक पहली जीत रही.
सबसे बड़ी बात तो ये है कि आयरलैंड के कम से कम 4 पहली पंक्ति के खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद आयरलैंड ने भारत को मात दी, तो उसके बीच यूं तो कई वजह रहीं, लेकिन आप हार की 5 सबसे बड़ी वजह जान लीजिए. इस मैच में भारतीय हार की कई बड़ी वजहें रही. दूसरी तरफ अब दूसरे मैच वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की भी चर्चाएं तेज हो गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!
ऐसा माना जा रहा है कि अगले मैच में श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की जोड़ी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. अगले मैच में हो सकता है कि संजू सैमसन और प्रसिद्ध कृष्णा का पत्ता कट जाए. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की किस्मत चमक सकती है और उन्हें आयरलैंड के साथ दूसरे मैच में मौका मिल सकता है.
भारतीय टीम की हार में 5 बड़ी गलती
1.पहले टी20 में टीम इंडिया की अप्रोच देखकर ऐसा लगा कि भारतीय टीम ने मेजबानों को बहुत हल्के में ले लिया. टीम इंडिया की बहुत ज्यादा आरामतलब और सहज एप्रोच रही.
2.भारत के लिए पहली बार कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर उम्मीद से ज्यादा डिफेंसिव नजर आए. पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का उनका फैसला किसी को समझ नहीं आया, तो फिर बाद में बैटिंग में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.
3.भारतीय बॉलरों का डेलनी का समय रहते विकेट न चटका पाना एक और बड़ी वजह रही, जिसके चलते पहले ही टी20 में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा.
4.अभिषेक शर्मा के अलावा ऊपर के तीन टॉप बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सके. संजू सैमसन (5), इशान किशन (1) और श्रेयस अय्यर (3) तीनों ही कुछ ऐसी एप्रोच के साथ खेलते दिखाई पड़े कि मानो वह आईपीएल खेल रहे हों.
5.मीडियम पेसर मैट होलार्ड ने पिच और हालात के हिसाब से बहुत ही शानदार गेंदबाजी की. प्रसिद्ध कृष्णा की तरह गेंदों को एकदम स्पिन में तब्दील नहीं किया. इसका फायदा उन्हें मिला और होलार्ड ने इशान किशन, श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर के बहुमूल्य विकेट जरूरत के समय चटकाए.





