Mahtari Vandan Yojna: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत लाखों विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. प्रदेश की लगभग 68 लाख 54 हजार महिलाओं को अब 29वीं किस्त का इंतजार है, तो बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि इस योजना की अगली किस्त 1 जुलाई को जारी की जा सकती है, हालांकि इस बारे में अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
स्टेटस चेक करने का आसान तरीका
अक्सर किस्त जारी के होने के बाद महिलाओं के मन में सवाल है कि खाते में पैसे आए या नहीं, इसे लेकर अब ऑनलान चेक करने से लेकर शिकायत दर्ज कराने तक की पूरी प्रक्रिया भी सामने आ गई है. योजना की किस्त जारी होने के बाद अगर आप जानना चाहते है कि अभी तक आपके खाते में राशि जमा हुई या नहीं तो नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें. स्टेटस चेक करने का ये सबसे असान तरीका है.
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
- https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/होम पेज पर “Beneficiary Application Status” या “लाभार्थी स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें.
- यहां अपना लाभार्थी क्रमांक / मोबाइल नंबर / आधार नंबर दर्ज करें.
- कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें.
- स्क्रीन पर आपके भुगतान की स्थिति दिखाई देगी.
अब दूसरा सवाल ये है कि यदि आपके खाते में पैसे नहीं आए है तो क्या करें. यदि आपको अभी तक किस्त की राशि नहीं मिली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया ऐसी है.
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “शिकायत करें” (Grievance) विकल्प पर क्लिक करें
- अपनी जानकारी (आधार/मोबाइल/लाभार्थी ID) भरें
- समस्या का विवरण लिखेंसबमिट करें





