कलवार तालाब के पास बनने वाले छतदार चबूतरे से ग्रामीणों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में मिलेगी सुविधा
जांजगीर-चांपा। बलौदा विकासखंड के ग्राम सिवनी में कलवार तालाब के पास 3 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनने वाले छतदार चबूतरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। यह निर्माण कार्य उनकी अनुशंसा पर स्वीकृत किया गया है।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने कहा कि इस क्षेत्र में छतदार चबूतरा बनने से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव-गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचाकर ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत बलौदा के सभापति चूड़ामणि राठौर, ग्राम सरपंच कृष्णा कुमारी, उपसरपंच गोविंद राठौर, शिव सिंह सिदार, पंच आशीष राठौर, पंच प्रतिनिधि अनिकेत पांडेय, महेंद्र गोस्वामी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराधा देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम राठौर, मंडल मंत्री लखन कुंभकार, लखन राठौर, मोहन राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





