ICC T20I Rankings: आईसीसी ने मंगलवार 16 जून को महिला टी20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय स्टार खिलाड़ी श्री चरणी ने गेंदबाजी रैंक में अपने करियर की बेस्ट रैंक हासिल करते हुए लंबी छलांग लगाई है. वह पांच स्थान की छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर आ गई हैं. उनके अलावा दीप्ति शर्मा भी गेंदबाजी रैंकिंग में 5 पायदान ऊपर आकार टॉप-5 में शामिल हो गई हैं.
बादशाहत के करीब श्री चरणी
बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर श्री चरणी आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 5 पायदान ऊपर आकार 728 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर आ गई हैं. उनसे ऊपर नंबर-1 गेंदबाज बॉलर लिन्सी स्मिथ के साथ सिर्फ पांच अंकों का अंतर है. बता दें, चरणी ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 3 विकेट लिए थे.
The race for the No.1 T20I bowling ranking is closer than ever at the Women’s #T20WorldCup 🔥
More about the latest rankings update ➡️ https://t.co/jTKC3lW8Xb pic.twitter.com/cNOfyBKsMP
— ICC (@ICC) June 16, 2026
टॉप-5 में दीप्ति शर्मा की एंट्री
आईसीसी की ताजा गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति शर्मा भी पांच स्थान की छलांग लगाकर टॉप-5 में पहुंच गई हैं. वह अब पांचवें पायदान पर हैं. इसके अलावा ऑलराउंडर रैंकिंग में भी दीप्ति को फायदा हुआ है. टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में दीप्ति को दो स्थान का फायदा हुआ है वह अब तीसरे नंबर पर आ गई हैं. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में महज 10 रन देकर 5 विकेट झटके थे.
हरमनप्रीत को हुआ नुकसान
आईसीसी टी20 महिला बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें, तो टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना पांचवें पायदान पर बनी हुई हैं. वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को एक स्थान का नुकसान हुआ है. हरमनप्रीत 10वें पायदान से खिसक कर 11वें नंबर पर पहुंच गई हैं. बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल बनी हुई हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट दूसरे नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेथ मूनी दूसरे से तीसरे पायदान पर खिसक गई हैं.



