India Government Restricts Telegram: नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर 22 जून तक बैन लगा दिया है. Telegram को NTA की सिफारिशों के बाद बंद करने का फैसला लिया गया है. NEET परीक्षा के लिए भारत में Telegram का एक्सेस सीमित किया गया है.
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 A के तहत एक निर्देश जारी किया है. इसके तहत, भारत में Telegram प्लेटफॉर्म का एक्सेस एक तय और सीमित समय के लिए (22 जून 2026 तक) सीमित किया गया है. इस अवधि में NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा का दिन और उसके ठीक बाद का समय शामिल है.
Telegram access restricted in India for re- NEET following recommendations of NTA
“Ministry of Electronics and Information Technology has issued notification a direction under Section 69 A of the Information Technology Act, 2000, restricting access to the Telegram platform in… pic.twitter.com/3TzJepOoej
— ANI (@ANI) June 16, 2026
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया, “मंत्रालय के निर्देश में प्लेटफॉर्म से कहा गया है कि वह भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज के लिए ‘मैसेज-एडिटिंग’ फीचर को एक तय समय (30 जून 2026 तक) के लिए बंद कर दे. यह कदम उस खास फीचर को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में घटना के बाद ‘पेपर लीक’ के सबूत गढ़ने के लिए किया जाता रहा है.”
ठगी, ‘पेपर लीक’ की शिकायतों के बाद लगाया बैन
NTA का कहना है कि NEET उम्मीदवारों को ठगने के लिए गिरोह कथित तौर पर टेलीग्राम का इस्तेमाल करते थे. यहीं से पेपर लीक होने के झूठे दावे कर लोगों को गुमराह किया जाता था और फिर ठगी का शिकार बनाया जाता था. टेलीग्राम के माध्यम से छात्रों से होने वाली धोखाधड़ी, ठगी और फर्जी ‘पेपर लीक’ जैसी गंभीर शिकायतों के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है. बता दें, नीट परीक्षा पेपर लीक के चलते 21 जून को दोबारा होनी है.




