Vozinha reaches 30 million: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच जारी है, इस टूर्नामेंट के एक मुकाबले में केप वर्ड के अनुभवी गोलकीपर वोज़िन्हा ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यूरोपियन चैंपियन स्पेन के खिलाफ उनके शानदार बचाव ने न सिर्फ अपनी टीम को मैच में बनाए रखा, बल्कि उन्हें सोशल मीडिया पर भी रातों रात स्टार बना दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेन के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद वोज़िन्हा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़कर 560 लाख (5.6 मिलियन) तक पहुंच गए हैं.
स्पेन के 27 गोल किए नाकाम

स्पेन बनाम केप वर्ड मैच में वोज़िन्हा ने कई शानदार बचाव किए. स्पेनिश खिलाड़ियों के लगातार हमले के बावजूद उन्होंने गोलपोस्ट के सामने दीवार बनाकर टीम संभाले रखा. इस मैच में स्पेन ने केप वर्ड के गोलपोस्ट पर 27 बार निशाना लगाया मगर उनके सारे प्रयास को वोज़िन्हा ने नाकाम कर दिए. इस मैच के दौरान वोज़िन्हा ने 7 बार गोल होने से बचाया, 6 बार उन्होंने बॉक्स के अंदर गोल होने से बचाया और 3 बार उन्होंने डाइव लगाते हुए गोल नाकाम किए. इस तरह उन्होंने स्पिन के सारे हमलों को नाकाम किया और एक भी गोल नहीं खाया.
कौन हैं वोज़िन्हा?
40 वर्षीय वोज़िन्हा केप वर्ड के गोलकीपर है. उन्होंने 25 साल की उम्र में अंगोला के क्लब प्रोग्रोसो के लिए अपना पेशेवर डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने मोल्दोवा, साइप्रस, स्लोवाकिया और पुर्तगाल के क्लबों में खेला है. फिलहाल वह पुर्तगाल के सेकंड डिवीजन क्लब चावेस का हिस्सा हैं. साल 2012 में उन्होंने केप वर्ड की नेशनल टीम के लिए खेलना शुरू किया.
रातों-रात बढ़े फॉलोअर्स
इस मैच ने वोज़िन्हा को स्टार बना दिया. मैच से पहले उनके इंस्टाग्राम पर करीब 50 हजार फॉलोअर्स थे. लेकिन स्पेन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया का स्टार बना दिया. मैच के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 15 लाख के पार पहुंच चुकी थी. वहीं कुछ घंटों बाद यह आंकड़ा 50 लाज के पार पहुंच गया है. इंस्टा में अब उनके 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं.





