छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां लोक निर्माण मंत्री Nitin Nabin के PA बनकर ठग ने रायपुर उत्तर विधायक Purandar Mishra से 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने फोन कर खुद को मंत्री का निजी सहायक बताया और तत्काल पैसों की जरूरत होने की बात कहकर रकम ट्रांसफर करा ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान साइबर सेल और पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ओडिशा में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी पहचान के जरिए लोगों को झांसा देकर पैसे ऐंठने की बात कबूल की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इस तरह की ठगी और कितने लोगों के साथ की है।
read also: CG Crime : होटल में खौफनाक वारदात: महिला की ब्लेड से गला रेतकर हत्या, पति-बेटा गंभीर घायल
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर बिना सत्यापन किए पैसे ट्रांसफर न करें। खासकर वीआईपी या सरकारी अधिकारियों के नाम पर आने वाले कॉल्स को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चला रही है।


