Bernstein की ताजा रिपोर्ट में अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर को लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक Home First Finance, Aadhar Housing Finance, Aavas Financiers और Aptus Value Housing Finance के शेयरों में 34% तक तेजी आ सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर में कारोबार की रफ्तार बढ़ी है और लोन पोर्टफोलियो की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। बर्नस्टीन ने होम फर्स्ट फाइनेंस के लिए 1,450 रुपए, आधार हाउसिंग फाइनेंस के लिए 610 रुपए और एप्टस वैल्यू हाउसिंग के लिए 340 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है।
ब्रोकरेज का मानना है कि भारत में मॉर्गेज की कम पहुंच और बढ़ती हाउसिंग मांग से इस सेक्टर को मध्यम अवधि में फायदा मिलेगा। साथ ही, वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक स्तर पर बने हुए हैं, जिससे निवेशकों के लिए अवसर मजबूत दिख रहे हैं।


