छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और राजधानी रायपुर का तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में 19वें स्थान पर पहुंच गया है। तेज धूप और लू के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।
read also: Chhattisgarh : बिना रॉयल्टी क्लीयरेंस अब नहीं होगा निर्माण कार्य, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइन
भीषण गर्मी का असर बिजली और पानी की मांग पर भी देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते बिजली खपत में इजाफा हुआ है, जबकि कई इलाकों में जल संकट की स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।


