राजधानी नई दिल्ली में होने जा रहे दो बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने इन कार्यक्रमों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को सौंप दी है। संवेदनशील स्थानों, होटल्स, एयरपोर्ट और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 20 हजार जवान और 500 विशेष प्रशिक्षित कमांडो तैनात किए गए हैं। शहर में कई जगहों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और ड्रोन सर्विलांस की व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी CAPF के साथ मिलकर सुरक्षा योजना पर काम कर रही हैं।
अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की सुरक्षा और कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।


