कॉमेडियन समय रैना के विवादित शो के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आ रही हैं, जिसके बाद फैंस के बीच शो को लेकर उत्सुकता और चर्चा दोनों बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के सेट की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में आलिया के साथ फिल्म ‘अल्फा’ की एक अन्य अभिनेत्री भी दिखाई दे रही हैं। माना जा रहा है कि अभिनेत्री शो में किसी खास सेगमेंट या प्रमोशनल एपिसोड के लिए पहुंची थीं। हालांकि, शो की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
read also: ‘22 मिनट का कमाल, 88 घंटे का संदेश’: ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख ने गिनाई बड़ी कामयाबी
India’s Got Latent अपने अनोखे और बोल्ड कंटेंट के कारण पहले से ही चर्चा में रहा है। ऐसे में आलिया भट्ट की मौजूदगी की खबर ने शो को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है और दर्शक इसके नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


