फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने हाल ही में नए जेम्स बॉन्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हॉलीवुड की मशहूर जासूसी फिल्म फ्रेंचाइजी जेम्स बॉन्ड के अगले चेहरे के रूप में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का नाम सुझाया है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।
खबरों के मुताबिक, इस सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक रोशन ने भी सकारात्मक संकेत दिए हैं। अभिनेता ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं और फिटनेस व ट्रेनिंग पर खास ध्यान दे रहे हैं। उनके इस बयान ने अटकलों को और हवा दे दी है।
read also: रायपुर में पेट्रोल-डीजल भरवाने पर ‘नो लिमिट’, पंपों को 24 घंटे CCTV चालू रखने के निर्देश
हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर नए जेम्स बॉन्ड की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन शेखर कपूर के इस सुझाव ने चर्चा जरूर तेज कर दी है। फैंस अब देखना चाहते हैं कि क्या भविष्य में किसी भारतीय अभिनेता को इस प्रतिष्ठित किरदार को निभाने का मौका मिलता है या नहीं।


