बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में चल रही ‘सीक्रेट डायरेक्टिंग’ की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “क्या मुझे पागल कुत्ते ने काटा है?” आमिर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल, पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि आमिर खान पर्दे के पीछे रहकर कुछ फिल्मों का निर्देशन कर रहे हैं। इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने साफ किया कि ऐसी बातें बेबुनियाद हैं और फिलहाल उनका फोकस अभिनय और प्रोडक्शन पर ही है।
read also: रायपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी और खड़गे सिखाएंगे सियासी रणनीति
आमिर खान ने कहा कि वह जब भी निर्देशन करेंगे तो खुलकर करेंगे, छिपकर नहीं। उनके इस बयान के बाद ‘सीक्रेट डायरेक्टिंग’ की चर्चाओं पर विराम लग गया है और फैंस अब उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।


