बिलासपुर में डीजल खपत को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जिला प्रशासन की जांच में पाया गया कि कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल बिक्री सामान्य खपत की तुलना में 100 से लेकर 337 प्रतिशत तक बढ़ गई है। अचानक बढ़ी इस खपत ने अधिकारियों को चौंका दिया, जिसके बाद कई पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जांच में सामने आया कि कई पंपों की बिक्री के आंकड़े पिछले महीनों के औसत से बेहद ज्यादा हैं। अधिकारियों को आशंका है कि औद्योगिक उपयोग, अवैध भंडारण या दूसरे जिलों में सप्लाई जैसे कारणों से डीजल का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा हो सकता है। इस मामले में स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड और सप्लाई चेन की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
read also: पीएम मोदी की अपील के बाद साय सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी अफसरों की विदेश यात्राओं पर लगाई रोक
प्रशासन ने साफ किया है कि यदि जांच में गड़बड़ी साबित होती है तो संबंधित पेट्रोल पंपों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि ईंधन की कालाबाजारी और टैक्स चोरी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


