छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए कहा है कि उनकी सरकार ने भी वीआईपी कारकेड को कम करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कई बार विपक्ष देशहित के विपरीत काम करता है और सकारात्मक पहल का भी विरोध करता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को सरल और जनता के करीब बनाना है, और कारकेड कम करने का फैसला उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।
read also: Chhattisgarh Teacher News: शिक्षाकर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, समान वेतनमान की मांग खारिज
उन्होंने आगे कहा कि सरकार विकास और जनहित के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में भी ऐसे फैसले लिए जाते रहेंगे, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके और शासन व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सके।


