रायपुर के वीआईपी चौक के पास शनिवार शाम को चलती सिटी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुआं निकलने लगा और आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में मौजूद यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
Chhattisgarh Weather Update: आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, 11 मई के बाद बदलेगा मौसम
बताया जा रहा है कि बस में आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर मौजूद नहीं था, जिससे आग तेजी से फैल गई। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम देर से मौके पर पहुंची। तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
Raipur Weather Update: MI vs RCB मैच पर मंडराया बारिश का खतरा, शाम 7:30 बजे होगी टक्कर
हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपए की बस जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


