Indian Premier League में आज Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच होने वाला मुकाबला मौसम की वजह से चर्चा में है। यह मैच Raipur में शाम 7:30 बजे से खेला जाना है, लेकिन मौसम विभाग ने मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई है। इससे फैंस के बीच उत्साह के साथ-साथ चिंता भी बढ़ गई है।
दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में बेहद अहम माना जा रहा है। मुंबई इंडियंस जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि आरसीबी मजबूत प्रदर्शन के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने की कोशिश करेगी। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है।
read also: Vijay Oath Ceremony: शपथ ग्रहण में भावुक पल, तृषा की मौजूदगी और पिता की नम आंखों ने जीता दिल
हालांकि बारिश की आशंका के कारण मैच में देरी या ओवर कम होने की संभावना भी जताई जा रही है। आयोजकों ने मैदान को कवर रखने और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की है, ताकि बारिश होने पर भी जल्द से जल्द खेल शुरू कराया जा सके।


