देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी अब स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और डिहाइड्रेशन की वजह से किडनी से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी में शरीर से अधिक पसीना निकलने के कारण पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। समय पर पर्याप्त पानी न पीने और लंबे समय तक धूप में रहने से किडनी स्टोन, यूरिन इन्फेक्शन और किडनी फेल होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
read also: राघव चड्ढा का बड़ा बयान: ‘चंद भ्रष्ट लोगों के हाथ में सिमटी पार्टी’, AAP के माहौल पर उठाए सवाल
डॉक्टरों ने लोगों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने, हल्का और तरल भोजन लेने तथा कैफीन और ज्यादा नमक से दूरी बनाने की सलाह दी है। समय रहते सावधानी बरतकर हीटवेव के गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों से बचा जा सकता है।


