Summer Special Trains 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – मालदा टाउन – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। रेलवे से समर स्पेशल ट्रेन के लिए तिथि तय कर दी है।
Female Naxalite Encounter- बस्तर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ACM रूपी को किया ढेर, शव बरामद
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR ने गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08871/08872 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के बीच समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय है। यह विशेष ट्रेन 03-03 ट्रिप के लिए निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएगी।
आज जेल, कल बेल और परसो फिर वही खेल… थाने में बना डाली रील, बदमाश का वीडियो हुआ वायरल
देखें स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 08871 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन समर स्पेशल 19 अप्रैल 2026, 20. अप्रैल 2026 एवं 26 अप्रैल 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 00:30 बजे प्रस्थान कर गोंदिया 03:00/03:05, डोंगरगढ़ 05:13/05:15, राजनांदगांव 05:45/05:47, दुर्ग 06:30/06:35, रायपुर 07:50/07:55, बिलासपुर 10:15/10:25, रायगढ़ 12:40/12:42, झारसुगुड़ा 14:15/14:17, राउरकेला 15:40/15:45, चक्रधरपुर 17:55/17:57, टाटानगर जंक्शन 19:05/19:10, खड़गपुर जंक्शन 21:20/21:25, आन्दुल 23:10/23:15, डानकुनी 00:23/00:25, बर्धमान जंक्शन 01:17/01:20, बोलपुर (शांतिनिकेतन) 02:35/02:37, रांपुरहाट जंक्शन 03:25/03:30, एवं न्यू फरक्का जंक्शन 06:33/06:35 होते हुए 08:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।


