पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आज कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। Iran का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल Pakistan के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif से मुलाकात के लिए इस्लामाबाद रवाना हो गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, ऊर्जा सहयोग और मौजूदा भू-राजनीतिक संकट पर अहम चर्चा होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान अपने पड़ोसी देशों का समर्थन मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
इसी बीच, आज United States और ईरान के बीच बहुप्रतीक्षित शांति वार्ता भी होने जा रही है। लंबे समय से जारी तनाव, प्रतिबंध और सैन्य गतिविधियों के बीच यह बातचीत बेहद अहम मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम, क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर सहमति बनाने की कोशिश होगी।
read also: Health Alert: बच्चों की यह आदत बन रही जानलेवा बीमारियों की वजह, माता-पिता रहें सतर्क
विश्लेषकों का कहना है कि अगर ये वार्ता सकारात्मक दिशा में बढ़ती है, तो पूरे पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बन सकती है। वहीं पाकिस्तान और ईरान की बैठक को भी क्षेत्रीय गठजोड़ मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


