शेयर बाजार में तेज गिरावट के बाद बुधवार को शानदार रिकवरी देखने को मिली। Bombay Stock Exchange का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 787 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि National Stock Exchange का निफ्टी 22,900 के स्तर के पार पहुंच गया। निवेशकों की खरीदारी लौटने से बाजार में हरियाली छा गई और कई सेक्टरों में मजबूती देखी गई।
विशेषज्ञों के मुताबिक, हालिया गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग और वैश्विक संकेतों में सुधार से बाजार को सपोर्ट मिला। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसने बाजार की तेजी को मजबूती दी।
read also: थानों में CCTV कैमरे: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्रीय गृह सचिव को कोर्ट में पेश होने का निर्देश
विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक हालात और आर्थिक आंकड़ों के आधार पर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, लेकिन निवेशकों की वापसी से फिलहाल बाजार का सेंटीमेंट सकारात्मक बना हुआ है।


