सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर में मजबूती के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। ताजा अपडेट के मुताबिक चांदी की कीमतों में करीब ₹1040 की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना लगभग ₹1050 तक सस्ता हो गया।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग में कमी और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता की वजह से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा निवेशकों का रुख फिलहाल सुरक्षित निवेश से हटकर अन्य एसेट्स की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।
read also: SLRM सेंटर में भीषण आग से हड़कंप, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड पर उठे गंभीर सवाल
विश्लेषकों के अनुसार आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतें वैश्विक आर्थिक संकेतों, डॉलर की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर रहेंगी। फिलहाल कीमतों में आई गिरावट को ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए अवसर के रूप में देखा जा रहा है।


