प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पड़ोस में गंभीर युद्ध जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं, ऐसे समय में नागरिकों को विशेष सतर्कता और जिम्मेदारी दिखाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही ध्यान दें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के समय समाज में शांति और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं को लेकर चिंता जताई और कहा कि अफवाहें देश की एकता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाएं और गलत जानकारी साझा करने से बचें।
read also: Chhattisgarh : गांव में भीषण अग्निकांड, 150-200 एकड़ तक फैली आग, कई जानवर जले, 10 एकड़ फसल जलकर खाक
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत ने हमेशा शांति, मानवता और सहयोग का संदेश दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि देशवासी मिलकर हर चुनौती का सामना करेंगे और देश की एकता व स्थिरता को मजबूत बनाए रखेंगे।


