Chhattisgarh Assembly Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है. आज गृह मंत्री विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पेश करेंगे. चर्चा के बाद आज ही विधेयक पास कराने की तैयारी है. विधेयक में प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए कई कड़े प्रावधान किए गए हैं.
सदन में अहम विधेयक होंगे पारित
इसके अलावा आज विधानसभा में अहम विधेयक पारित होंगे. धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के अलावा छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक पर चर्चा होगी. वहीं छग गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक पारित होगा. साथ ही सात विभागों से जुड़े दस्तावेज भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे.


