रायपुर। प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर ऑनलाइन बुकिंग को आसान बनाने और नए नंबरों के व्यापक प्रचार के निर्देश दिए।
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई करते हुए अब तक 214 स्थानों पर छापेमारी में 1013 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इनमें रायपुर से 392 और बिलासपुर से 201 सिलेंडर शामिल हैं।
सरकार ने लंबित बुकिंग को जल्द पूरा करने और आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए प्राथमिकता से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कॉल सेंटर भी सक्रिय रखा गया है।


