बिलासपुर। जिले में नशे में तेज रफ्तार स्कूटी चलाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। तारबाहर थाना क्षेत्र में देर रात करीब 1:30 बजे होटल हैवंस पार्क के सामने स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जैद अंसारी, निवासी तालापारा के रूप में हुई है। हादसे के बाद पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपने दोस्त के साथ शराब पीने के बाद स्कूटी से जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी रजनेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, यह जानलेवा होने के साथ कानूनन अपराध भी है।


