जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिले में अपने पांचों मोर्चों—किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चा—के जिला पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति तथा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय की अनुशंसा पर लिया गया।
घोषणा के तहत सभी मोर्चों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। किसान मोर्चा में योगेश ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा में पीताम्बर सेठिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा में संतोष बघेल, अनुसूचित जाति मोर्चा में विनय सोना और अल्पसंख्यक मोर्चा में मोहम्मद अजीज खान को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा जताई है।


