रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी Santosh Singh को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर Central Industrial Security Force (CISF) में डीआईजी पद की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी डेपुटेशन को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार द्वारा जारी पत्र में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि आईपीएस संतोष सिंह को नई जिम्मेदारी संभालने के लिए शीघ्र रिलीव किया जाए।
आईपीएस संतोष सिंह रायपुर जिले के एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान अवैध नशे के खिलाफ चलाया गया ‘निजात अभियान’ काफी प्रभावी रहा था। इस अभियान की सराहना राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हुई थी। इसी पहल के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईएससीपी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
सीआईएसएफ में डीआईजी के रूप में उनकी नियुक्ति को छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उम्मीद है कि अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर वे केंद्रीय सुरक्षा बल में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


