रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। स्थानीय निकायों की मतदाता सूची 1 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार होगी।
कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद दावे और आपत्तियां ली जाएंगी, जिनकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल तय की गई है। वहीं प्रारूप क-1 में नया नाम जोड़ने के लिए आवेदन 24 अप्रैल तक किया जा सकेगा। सभी दावों के निराकरण के बाद 5 मई 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
प्रदेश में नगरीय निकाय उपचुनाव के तहत सारंगढ़ और शिवपुर-चरचा नगरपालिका परिषद में अध्यक्ष के 2 पद तथा पार्षदों के 15 पद रिक्त हैं। वहीं घुमका, बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर और पलारी नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 4 और पार्षदों के 60 पद खाली हैं।
इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायतों में 1142 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे।


