पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Iran में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए India सरकार सक्रिय रूप से अभियान चला रही है। सरकार ने विशेष समन्वय तंत्र तैयार किया है, जिसके तहत भारतीयों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाकर चरणबद्ध तरीके से देश वापस लाया जा रहा है। इस मिशन में दो मित्र देशों का भी सहयोग लिया जा रहा है, जो सुरक्षित ट्रांजिट और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए निकासी प्रक्रिया बेहद सावधानी से की जा रही है। भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन और सहयोगी देशों के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित मार्ग से बाहर निकाला जा सके। कई भारतीयों को पहले सुरक्षित ट्रांजिट देशों में पहुंचाया जा रहा है, जहां से उन्हें विशेष उड़ानों के जरिए भारत लाया जाएगा।
read also: अल्पसंख्यक शब्द की परिभाषा तय करने की मांग उठाएगी विहिप, सांसदों से मिलकर करेगी पहल
विदेश मंत्रालय ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों से दूतावास के संपर्क में रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सरकार का कहना है कि हर भारतीय की सुरक्षित घर वापसी उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


