Bilaspur। बिलासपुर के सेंदरी स्थित शासकीय मानसिक चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान महासमुंद जिले के बरना गांव निवासी लखन लाल साव (35) के रूप में हुई है, जिन्हें मानसिक बीमारी के इलाज के लिए एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह वह अस्पताल के बाथरूम में गया, जहां कुछ देर बाद स्टाफ को वह रोशनदान में गमछे के सहारे लटका मिला। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोनी थाना प्रभारी Bhavesh Shende के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि मरीज पहले भी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका था। सुबह पत्नी से मोबाइल को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


