नई दिल्ली। देशभर में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार, 7 मार्च से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि हुई है, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ा दी गई है।
नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये से बढ़कर 930 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है।
कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये, कोलकाता में 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है।
इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने कहा है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति पर्याप्त है और नागरिकों को किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। वहीं Indian Oil Corporation ने भी पेट्रोल और डीजल की कमी से जुड़ी खबरों को अफवाह बताया है।


