रायपुर। Vishnu Deo Sai ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा Nitin Naveen को राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नितिन नवीन की संगठनात्मक क्षमता, मजबूत नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता राज्यसभा में सार्थक और सकारात्मक भूमिका निभाने में सहायक होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वे सदन में जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
https://x.com/vishnudsai/status/2028800377861410981?s=48
साय ने आगे कहा कि यह नामांकन पार्टी के विश्वास और नेतृत्व की मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नितिन नवीन का अनुभव और सक्रियता छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के हित में उपयोगी सिद्ध होगी।


