रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सीएम ने पुष्पगुच्छ, ढोकरा शिल्प कलाकृति और शॉल भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
सीएम ने X पोस्ट में लिखा कि राज्यपाल डेका के मार्गदर्शन से प्रदेश प्रगति के नए आयाम छुएगा। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्यपाल को उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और निरंतर ऊर्जा प्रदान हो। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच सौजन्यपूर्ण बातचीत भी हुई।


