पंजाबी म्यूजिक स्टार Karan Aujla ने दिल्ली से ‘के-पॉप कल्चर इंडिया टूर’ का शानदार आगाज किया। राजधानी में आयोजित पहले शो में स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा नजर आया और जैसे ही करण औजला ने स्टेज संभाला, पूरा माहौल उत्साह से गूंज उठा। हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस, दमदार बीट्स और शानदार लाइट इफेक्ट्स ने कॉन्सर्ट को यादगार बना दिया।
शो के दौरान करण औजला ने अपने सुपरहिट गानों की प्रस्तुति दी, जिन पर हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक झूमते नजर आए। फैंस ने मोबाइल फ्लैशलाइट्स जलाकर पूरे स्टेडियम को जगमगा दिया, जिससे माहौल किसी इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल जैसा दिखाई दिया। कलाकार ने भी दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत में इस तरह का प्यार और सपोर्ट उन्हें हर बार नई ऊर्जा देता है।
read also: IMD Weather Update: 2001 के बाद सबसे सूखी फरवरी, मार्च से मई तक सामान्य से अधिक रहेगा तापमान
‘के-पॉप कल्चर इंडिया टूर’ के तहत आने वाले दिनों में देश के अन्य बड़े शहरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से साफ है कि यह टूर म्यूजिक प्रेमियों के बीच बड़ी सफलता साबित हो सकता है।


