घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। चांदी के दाम में करीब 1100 रुपये प्रति किलो का उछाल देखने को मिला, जबकि सोना बढ़कर 1.61 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना हुआ है।
read also: Aaj Ka Rashifal 24 February: ग्रहों की बदली चाल का राशियों पर असर, जानें आपके लिए दिन शुभ या अशुभ?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू मांग के कारण सोना-चांदी की कीमतों में यह तेजी आई है। शादी-ब्याह के सीजन और निवेशकों की सुरक्षित विकल्प की तलाश भी दाम बढ़ने की अहम वजह मानी जा रही है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और केंद्रीय बैंकों की नीतियों के आधार पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।


