देश में मिलावटी कफ सिरप के मामले सामने आने के बाद ड्रग रेगुलेटरी एजेंसियों ने सख्ती तेज कर दी है। स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले दस महीनों में 1250 दवा कंपनियों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 850 कंपनियों को अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किए गए हैं। जांच के दौरान गुणवत्ता मानकों, लाइसेंस शर्तों और उत्पादन प्रक्रिया में खामियां पाई गईं, जिस पर नियामक संस्थाओं ने कड़ा रुख अपनाया है।
read also: Boong at BAFTA: ‘बूंग’ के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने जताई खुशी, बाफ्टा मंच से शेयर की खास तस्वीरें
सूत्रों के अनुसार, कई मामलों में दवाओं के सैंपल फेल पाए गए, जिसके बाद लाइसेंस निलंबन, उत्पादन बंद कराने और कानूनी कार्रवाई जैसी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन Central Drugs Standard Control Organization (CDSCO) ने राज्यों के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया है, ताकि मिलावटी और घटिया गुणवत्ता की दवाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। सरकार ने साफ किया है कि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी कंपनियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


